{"_id":"62605622e79e082e3d07830d","slug":"drunken-tte-created-a-ruckus-chandauli-news-vns649293379","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत टीटीई ने किया हंगामा, जीआरपी ने पकड़ा संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत टीटीई ने किया हंगामा, जीआरपी ने पकड़ा संशोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पुरानी दिल्ली से अलीपुर द्वार जा रही डाउन महानंदा एक्सप्रेस में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टीटीई ने शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर दिया। हंगामा की वजह से चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। बाद में पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने मामले को संभाला और टीटीई को हिरासत में लेकर थाने आए। यहां मेडिकल कराने के बाद बुधवार की सुबह निजी मुचलके पर टीटीई को रिहा कर दिया गया। देर रात ट्रेन में हंगामा की खबर से अधिकारियों में भी खलबली मच गई।
डाउन महानंदा एक्सप्रेस मंगलवार की रात 10 बजकर 40 मिनट पर पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन के कोच संख्या बी पांच में हंगामा होने लगा। यात्रियों ने इसकी शिकायत स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों से की। इस बीच ट्रेन खुल गई। इस पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी गई। सूना पाकर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी भी ट्रेन में पहुंच गए। यहां पता चला कि ड्यूटीरत टीटीई राजीव सिंह नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा है। टीटीई सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन पर तैनात है। इस शिकायत पर जीआरपी ने टीटीई को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लेकर आई। इसके बाद 11.02 मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। कोतवाली से जीआरपी ने टीटीई का मेडिकल कराया। वहीं टीटीई को पकड़े जाने से वाणिज्य विभाग के कर्मी आक्रोशित हो गए। टीटीई के समर्थन में बरौनी में टीटीई ने विरोध प्रदर्शन भी किया। बुधवार की दोपहर में टीटीई को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब के नशे में पकड़े गये टीटीई को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।