फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drought situation survey will start soon

सीएम के आदेश के बाद शुरू हुआ सूखे की स्थिति का सर्वेक्षण

Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drought situation survey will start soon
चंदौली। जिले में सूखे की स्थिति का सर्वेक्षण जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण कराने का आदेश दिया है। 75 जिलों में 75 टीमें इसके लिए काम करेगी। सभी डीएम को एक हफ्ते में शासन को रिपोर्ट देनी होगी। लापरवाही बरतने और देरी होने पर जिलाधिकारी जवाबदेह होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के 62 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। वहीं सरकार ने प्रभावित जिलों में लगान स्थगित रहेंगे। ट्यूबवेल की बिलों की वसूली भी स्थगित रहेगी, साथ ही ट्यूबवेल कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे। दलहन तिलहन और सब्जी के बीज किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सिंचाई विभाग सिंचाई के लिए नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। कृषि उपनिदेशक विजेंद्र कुमार ने बताया कि शासन की ओर से जो भी निर्देश मिले हैं। उसका पालन कराया जाएगा। अच्छी बारिश नहीं होने के कारण शत प्रतिशत रोपाई नहीं हो पाई। इससे पैदावार भी घटने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed