{"_id":"582623204f1c1bf67eb3b41c","slug":"drinks-were-on-checkpost","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकपोस्ट पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकपोस्ट पर लगा जाम
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-बिहार की सीमा के चिपली चेकपोस्ट पर सेल टैक्स जमा करने के लिए फुटकर न होने की वजह से बिहार से यूपी आने वाले मार्ग पर शुक्रवार को जाम लग गया। स्थिति यह रही कि जाम दस किमी लंबा पहुंच गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। एसपी कैमूर हरप्रीत कौर ने बताया कि जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक खत्म हो जाएगा।
बिहार सीमा पर चिपली चेकपोस्ट पर शुक्रवार को पांच सौ और हजार के नोट न लिए जाने से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की सीमा में आने वाले वाहनों को दिक्कत हुई। शुक्रवार की सुबह से ही वाहनों की कतार लगी तो कतार बढ़ती ही गई। स्थिति यह रही कि नौबतपुर से महमूदगंज बाजार तक करीब दस किलोमीटर तक जाम पहुंच गया। चालकों के अनुसार चिपली चेकपोस्ट पर फुटकर न होने की बात कहकर चालकों को रोक दिया जा रहा है। इस वजह से सड़क पर जाम की स्थिति हो गई है। चालक वाहनों को सड़क के किनारे खड़े कर पांच सौ और हजार के नोट का फुटकर कराने के लिए खजुरा बाजार और दुर्गावती बाजार के चक्कर काटते रहे। सर्वाधिक परेशानी एंबुलेंस में फंसे मरीजों को हुई। दूसरी तरफ बिहार की तरफ जाने वाले ट्रक चालकों के भी ट्रकों को सड़क के किनारे खड़ा कर बैंकों में नोट बदलने चले जाने से नौबतपुर में भी कुछ देर जाम की स्थिति रही। इधर करीब एक किलोमीटर तक जाम रहा लेकिन दोपहर बाद समाप्त हो गया।