{"_id":"61e3141ed8c6bf26c230d36a","slug":"drinking-water-supply-stalled-due-to-leakage-in-pipe-chandauli-news-vns633771335","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप में लीकेज के चलते ठप रही पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप में लीकेज के चलते ठप रही पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के नई सट्टी से गुजरी पाइप लाइन में लीकेज के चलते शनिवार को दिनभर कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। नगर पालिका कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम को जलापूर्ति बहाल तो कर दी लेकिन पाइप अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है। संभावना है कि पाइप में लीकेज को पूरी तरह से सही करने में सोमवार को भी लोगों को पेजजल की समस्या हो सकती है।
नगर के नई सट्टी से पानी की आपूर्ति के लिए गुजरी पाइप लाइन में कई दिनों से लीकेज था। शिकायत के बाद लीकेज को सही करने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका कर्मियों ने सड़क खोदने का कार्य शुरू किया। इस दौरान मजदूर सड़क खोदने के दौरान जैसे पाइप लाइन के पास पहुंचे की तभी पानी के प्रेशर पाइप फट गई। इसके चलते नगर के लाठ नंबर दो, एक, मैनाताली, बेस्टर्न बाजार, इस्टर्न बाजार में पेयजलापूर्ति ठप हो गई। शनिवार की भोर में कर्मचारियों ने किसी प्रकार पाइप लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। इस बीच शनिवार की सुबह पाइन लाइन में एक अन्य लीकेज हो गया। पाइप लाइन मरम्मत के लिए दिन बारह बजे आपूर्ति बंद कर दी गई। नगर पालिका कर्मियों ने चार बजे किसी आपूर्ति बहाल कर दी। हालांकि अभी भी पाइप लाइन की मरम्मत पूरी तरह से नहीं हो पायी है। संभावना है कि सोमवार को कर्मचारियों की ओर से एक फिर से मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते दिन में कुछ वार्डों में पेयजल आपूर्ति ठप रह सकती है। इस संबंध में चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि पाइप लाइन मरम्मत के लिए शनिवर को कुछ घंटे के लिए पेयजलापूर्ति ठप थी। जिसे शाम को बहाल कर दिया गया है।