{"_id":"ea149cda142b09214e8b0b63d48ea807","slug":"drinking-water-perform-passenger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में पानी नहीं होने पर यात्रियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में पानी नहीं होने पर यात्रियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला संवाददाता। संवाददाता
Updated Sun, 14 Jun 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन में पानी न होने से नाराज यात्रियों ने शनिवार दोपहर ट्रेन के धीना स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन मास्टर कार्यालय के समक्ष खड़े होकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। जिसके चलते काफी देर बाद ट्रेन मुगलसराय के लिए रवाना हो सकी।
मुगलसराय जाते समय धीना स्टेशन के पास काफी देर तक शंटिंग में खड़ी रही। ट्रेन में पानी न होने से यात्रियों को इसके लिए तरसना पड़ा। ट्रेन जैसे ही स्थानीय स्टेशन पर पहुंची पानी के लिए परेशान यात्री प्लेटफार्म पर लगे हैंडपंपों की तरफ दौड़ पड़े लेकिन स्टेशन पर लगे अधिकतर हैंडपंप खराब होने के चलते कई यात्रियों को पानी के काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि धीना रेलवे स्टेशन इन दिनों उपेक्षाओं का शिकार है।
स्टेशन पर लगे तीन हैंडपंपों में से दो हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैैं। एक हैंडपंप ठीक है लेकिन वह भी ठीक से पानी नहीं देता है। स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज भी नहीं है। स्टेशन पर लगी छतरी एवं बैठने की बेंच भी टूटी-फूटी हैं। वहीं स्टेशन परिसर में चारों तरफ गंदगी है। इस संबंध में इंचार्ज स्टेशन मास्टर ओमप्रकाश ने बताया कि हैंडपंप ठीक कराने के लिए लिखकर भेजा गया है। प्रदर्शन करने वालों में छोटेलाल, मु. मुजीब, विकास गुप्ता, कुमार राजू, कुमार राजेश, पंकज, विनोद, सुरेश, कैशल्या, सबीना, पार्वती आदि यात्री रहे।