फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dreams of farmers burnt in fire

आग में जलकर खाक हुए किसानों के सपने

Tue, 05 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dreams of farmers burnt in fire
कमालपुर के माधोपुर में जलती फसल। - फोटो : CHANDAULI
मानव के मूल भूत आवश्यकताओं में शामिल बिजली भीषण गर्मी में फसलों के लिए काल बन गई है। सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में शार्ट सर्किट से आगलगी में कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बिजली के तारों के आपस में चिपकने से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी 35 बीघा से अधिक गेहूं की फसल को खाक कर दी। आग बुझाने में दो लोग भी झुलसे हैं। अलग अलग स्थानों पर लगी आग पर जब तक किसान काबू पाते आग की विकरालता ने किसानों के सपनों को खाक कर दिया। बाद में तहसील स्तरीय अधिकारियों ने मौका मुआयना कर मुआवजा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पोल पर बैठी चिड़िया, जलते हुए खेतों में गिरी, बीस बीघा गेहूं राख
कमालपुर। धीना थाना के माधोपुर गांव में सोमवार की दोपहर में बिजली के तार पर चिड़िया बैठ गई। इससे दो तार आपस में सटे और उससे निकली चिंगारी से बीस बीघा गेहूं की फसल खाक हो गई। इससे किसानों में हाहाकार की स्थिति है।
विज्ञापन

डगरिया बिजली उपकेंद्र से सोमवार को दिन में दो बजे बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। इसी बीच माधोपुर गांव में बिजली के पोल पर चिड़िया बैठ गई। वह करेंट की चपेट में गई और जलने लगी। चपेट में जलकर खेत मे गिर गई उस चिंगारी से खेत मे लहलहाती चंदगी सिंह तीन बीघा, महेंद्र प्रताप तिवारी तीन बीघा, रमाकांत, रामअवध, उमाकांत का एक-एक बीघा, घुरफेकन सिंह का एक बीघा, विद्याधर सिंह का एक बीघा, शिवमूरत यादव, परमहंस यादव , कुंवर यादव, कुमकुम यादव, रामशृंगार यादव, रामाशीष, शिवनाथ, मोहन राम का एक-एक बीघा, वहीं गिरधारी राम, अम्लिका, अखिलेश, नग्सरी, दुर्गावती, संजय तिवारी का एक-एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एसडीएम सकलडीहा अजय कुमार मिश्र, हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने जल्द मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता, अन्यथा और होता नुकसान
गेहूं के खेत में आग लगने पर न सिर्फ माधवपुर बल्कि आस पास के विभिन्न गांव के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गए। माधोपुर, महुरा, सिलौटा सहित अन्य गांव के लोगों के एकजुट प्रयास का ही नतीजा था कि समय से आग बुझ गई। अन्यथा आग और विकराल होता और सैकड़ो बीघा गेहूं चपेट में आ जाती।
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, पांच बीघा गेहूं जला
इलिया। चकिया कोतवाली के बनरसिया गांव के हिनौती मौजा के सिवान में सोमवार की दोपहर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना में चार किसानों के कुल 5 बीघा 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एक घंटे की देरी से पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाई।
गांव में बिजली आपूर्ति के लिए सिवान में बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर स्थापित की है। सोमवार की दोपहर में ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और गेहूं के खेत में गिरी। जब तक लोग कुछ समझते गेहूं की फसल धू धू कर जलने लगी। आग से गांव के किसान सुशील कुमार यादव का 25 बिस्वा, शिवकुमार यादव का 30 बिस्वा, सागर यादव का ढाई बीघा और राजकुमार गोंड़ का 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मिला राजस्व टीम और थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर पीड़ित किसानों की लिस्ट तैयार की तथा उन्होंने पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
कौशल विकास केंद्र में आग
सदर कोतवाली के फुटिया गांव के समीप रविवार की रात कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर शार्ट-सर्किट से आग लग गई। घटना में प्रशिक्षण केंद्र के अंदर रखा लैपटॉप सहित लाखों के सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान प्रबंधक अमरनाथ ने बताया कि शनिवार को पढ़ाकर प्रशिक्षण केंद्र बंद करके घर चले गए। रविवार को छुट्टी होने के कारण केंद्र में किसी प्रकार की आवाजाही नहीं थी। केंद्र में विद्युत शार्ट-सर्किट से आग लग गई। सोमवार को केंद्र खोला गया तो सुलगते हुए उपकरणों पर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान केंद्र में लगे कंप्यूटर, लैपटाप, टेबल-कुर्सी, सीसीटीवी, कैमरा बाक्स, विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण, फाइलें, तथा विद्यार्थियों के मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र आदि जलकर राख हो गए। भुक्तभोगी अमरनाथ ने बताया कि अगलगी से लगभग तीन लाख रुपये का सामान जला है। इस घटना में 300 बच्चों का अंकपत्र व प्रमाण-पत्र जलकर नष्ट हो गया है।
नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
चकिया/ शिकारगंज। क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में आग से 12 से अधिक किसानों का नौ बीघा गेहूं की फसल जल गई। इस दौरान आग बुझाने में दो लोग भी झुलस गए। फायर ब्रिगेड ने प्रयास कर ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाई।
वनांचल क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के सिवान में लगी आग से लगभग एक दर्जन किसानों का आठ बीघा गेहूं की फसल सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से जलकर राख हो गई। तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। किसानों को मुआवजे के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। इसी तरह अमरा उत्तरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत भटौली मौजा में तीन किसानों का 18 बिस्वा गेहूं की फसल शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हो गई।

स्थानीय क्षेत्र के पुरानाडीह ग्राम पंचायत स्थित काशी वन्य जीव प्रभाग के चंद्रप्रभा रेंज अंतर्गत डुगडुगवा पहाड़ी पर आग धधकने से तमाम औषधियां नष्ट हो गए। वहीं वन्यजीवों के मरने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलने पर 30 घंटे बाद रविवार की देर रात वन विभाग और अग्निशमन दल के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वन क्षेत्राधिकारी बृजेश पांडेय ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed