फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drains overflowing with silt, water flowing on the road

Chandauli News: सिल्ट से बजबजा रहीं नालियां, सड़क पर बहता है पानी

Thu, 18 Sep 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drains overflowing with silt, water flowing on the road
शहर की नालियां सिल्ट से बजबजा रही हैं। सफाईकर्मी ना तो सही तरीके से नालियों में झाड़ू लगाते है और ना ही सिल्ट निकालते है। नतीजतन गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता रहता है।
विज्ञापन

नगर में 25 वार्डों में लगभग ढाई लाख की आबादी निवास करती है। हर रोज नगर में सफाई व्यवस्था के लिए पालिका की ओर से नियमित, संविदा और आउसोर्सिंग को मिलाकर 150 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन

17 सिंतबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया जाना है। चंदासी वार्ड में नाली से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इस्टर्न बाजार में भी नालियों की सफाई ठीक से नहीं होती है। थोड़ी सी बारिश में गलियों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिछड़ी, अलीनगर, मुगलचक, महमूदपुर, मवई खुर्द आदि वार्डो में भी कई स्थानों पर नालियां सिल्ट से बजबजा रही हैं। इसके चलते क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। इसके साथ सफाई नहीं होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शीघ्र ही अभियान चलाकर नालियों से सिल्ट निकलवाया जाएगा। जहां गंदगी मिलेगी वहां के सफाई नायक को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed