फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drainage of Diesel, Hapar and Central Colony will be fine

डीजल, हापड़ तथा सेंट्रल कॉलोनी में जल्द ठीक होगी ड्रेनेज सिस्टम

Fri, 20 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Drainage of Diesel, Hapar and Central Colony will be fine
पीडीडीयू नगर। रेलवे के डीजल कॉलोनी, हापड़ कॉलोनी और सेंट्रल कॉलोनी की ड्रेनेज सिस्टम को जल्द ही ठीक किया जाएगा। यह निर्णय ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन और मंडल स्तरीय रेलवे अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद लिया गया। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

ईसीआरकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पीएनएम प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि बैठक में मुख्यरुप से डेहरी रेल अस्पताल में अगले सप्ताह तक अत्याधुनिक उपकरणों से लैस एंबुलेंस देने, बरसात के समय पानी में डूब रहे सासाराम रेल कॉलोनियों का सर्वे कर स्थाई निदान करने, अभियंत्रण विभाग (कार्य) के चतुर्थ वर्गीय रेलकर्मी को यथाशीघ्र पदोन्नत करने, डेहरी रेल कॉलनियों के नालों की सफाई के लिए टेंडर निकालने का निर्णय लिया गया। इसी तरह अभियंत्रण विभाग के ट्रैक मेनटेनर को वरीयता सूची मंडल स्तर पर निर्धारित करने, जगह जगह ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन लगाने, एचआरएमएस में ई-एपीआर अपलोड करने के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। ट्रैकमैन का ग्रेड पे 2400 का सेलेक्शन 24 अगस्त को निर्धारित करने, महिला कर्मचारियों के लिए महिला उत्पीड़न सेल का गठन करने, भभुआ में रेल कालोनियों का बाउंड्रीवाल कराने, डीजल -हापड़ तथा सेंट्रल कॉलोनी में ड्रैनेज समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने पर भी सहमति बनी। बैठक में केदार प्रसाद, रमेश चंद्रा, बीबी पासवान, वीरेंद्र प्रसाद, एसपी सिंह, श्रीराम सिंह, सोभनाथ सिंह, सुल्तान अहमद, एसपी सिन्हा , मधुर लाल मंडल, मुकेश सिंह, आईबी मिश्रा, सुभाष सिंह, संदीप कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed