फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dr. Ajay Singh becomes the new CMS of District Joint Hospital

जिला संयुक्त चिकित्सालय के नए सीएमएस बने डॉ. अजय सिंह

Mon, 24 May 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ajay Singh becomes the new CMS of District Joint Hospital
चकिया। स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में शासन ने वरिष्ठ परामर्शदाता के पद से डॉ. अजय सिंह गौतम को नए सीएमएस के रूप में तैनाती दी है। दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार सीएमएस बदले जाने को लेकर चर्चा है। आशा है कि अब जिला संयुक्त चिकित्सालय की स्थिति बेहतरीन होगी।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. उषा यादव के सेवानिवृत्त हो जाने पर चिकित्सालय के डॉ. सीपी कश्यप को सीएमएस का प्रभार सौंप दिया गया। कोरोना काल के दौरान एल -2 हॉस्पिटल मे कोरोना संक्रमण मरीजों की इलाज में अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायत मिली। इसको देखते हुए जिलाधिकारी संजीव सिंह और आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी के अनुमोदन से डॉ. सीपी कश्यप को हटाकर चिकित्सालय के सर्जन डॉ. अशोक सिंह को नया प्रभारी सीएमएस का कार्य सौंप दिया गया। लगभग दो सप्ताह का कार्य संभालते हुए चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुट गए। शनिवार की देर रात शासन ने वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अजय सिंह गौतम को जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस पद पर नियुक्ति कर दी। जिला संयुक्त चिकित्सालय का सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने की संभावना हैै। ताबड़तोड़ सीएमएस बदले जाने की चर्चा स्वास्थ्य महकमे में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed