फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DPRO gave instructions to get 100% vaccination

डीपीआरओ ने दिया शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश

Fri, 07 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
DPRO gave instructions to get 100% vaccination
शहाबगंज। विकासखंड में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर स्थानीय ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को डीपीआरो ब्रह्मचारी दूबे ने प्रधानों, स्वास्थ्य व सफाईकर्मियों संग बैठक की। इसमें उन्होंने निगरानी समिति को सक्रिय करने व ग्रामीणों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि विकासखंड में कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति बहुत खराब है। वैक्सीन का पहला डोज 78 प्रतिशत लोगों को लग चुका है जबकि मात्र 46 प्रतिशत ग्रामीणों को ही दूसरा डोज लगाया गया है। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन ने तेजी से दस्तक दी है। बृहस्पतिवार तक जिले में 29 संक्रमित मिल चुके हैं। इसे देखते हुए आशा व एएनएम के साथ सफाईकर्मी भी टीकाकरण अभियान में जुट जाएं। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हीरालाल सिंह ने कहा कि संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है। ग्राम प्रधानों से कहा कि किसी भी गांव में दूसरे राज्य या शहर से आए लोगों की सूचना तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दे। बताया कि टीकाकरण के लिए विकासखंड में 32 स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बनाई गई है। इस मौके पर प्रभारी बीडीओ अशोक कुमार यादव, एडीओ पंचायत ओम प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार, मुन्ना भाष्कर, कमलेश यादव, रामअशीष मौर्य, रामजीत साहनी रहे।
विज्ञापन

इलिया। स्थानीय दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज में 15 से 18 वर्ष की कुल 100 छात्राओं को टीका लगाया गया। इसके अलावा सैदूपुर स्थितकिसान इंटर कॉलेज सैदूपुर में भी 100 छात्र-छात्राओं को कोविड का टीका लगाया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं का टीकाकरण जारी रहेगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा। स्थानीय इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 576 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाव का टीका लगाया।
कॉलेज में 285 छात्राओं और 291 छात्रों को कोरोना महामारी से बचाव का टीका लगाया गया। इस दौरान 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने बताया कि टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. एसके लाल, जेपी शर्मा, सत्यमूर्ति अझा, अनिल कुमार, रविता सिंह, घनश्याम गुप्ता, जेपी यादव, प्रमोद पांडेय, अनिल सेठ, गिरीश चंद, सुरेंद्र विश्वकर्मा रहे।

इसके अलावा पीडीडीयू नगर के रविनगर कॉलोनी स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में भी 365 छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। राजकीय महिला चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अनुरिता सचान ने बताया कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं का टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed