फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Double decker train will run from Howrah to Delhi

हावड़ा से दिल्ली तक दौड़ेगी डबल डेकर ट्रेन

Wed, 16 Feb 2022 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Double decker train will run from Howrah to Delhi
पीडीडीयू नगर। हावडा से दिल्ली तक जल्द ही डबल डेकर ट्रेन दौड़ेगी। यह ट्रेन वर्तमान में चल रही ट्रेन से अलग होगी। दो तल वाले कोच में ऊपरी तल पर जहां यात्री सवार होंगे वहीं नीचे पार्सल ढुलाई की व्यवस्था होगी। ऐसे में तेज माल ढुलाई से जहां रेलवे को अतिरिक्त आमदनी होगी, वहीं यात्रियों को कम खर्च में तेज सफर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलवे ने खाका तैयार कर लिया है और जल्द ही कोच निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान मे कुछ रूट पर डबल डेकर ट्रेन चल रही है। यह तेज रफ्तार होती है लेकिन इसका किराया अधिक है। अब रेलवे ने इसे नए रूप में चलान की तैयारी है। नई ट्रेन डबल डेकर होगी और इसमें यात्रियों के साथ माल भी ढोया जा सकेगा। इन ट्रेनों में 20 कोच लगेंगे। सरकार इस तरह के ट्रेन के निर्माण पर 160 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है। इन ट्रेनों का निर्माण रेल कोच फैक्ट्री में किया जा सकता है। ऐसे में बुलेट ट्रेन के साथ ही अब बहुत जल्द ही डबल डेकर ट्रेन का तोहफा हावड़ा दिल्ली रूट के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे के सूत्रों के अनुसार इसके लिए रेलवे बोर्ड की अनुमति का इंतजार है। इस ट्रेन में पार्सल डिलेवरी मुख्य फोकस होगा। ऐसे में यात्रियों के लिए यह ट्रेन शताब्दी और तेजस से भी किफायती होगा। सूत्रों ने बताया कि डबल डेकर ट्रेन का ऊपरी डेक यात्रियों के लिए होगा। यहां पैसेंजर सफर का आनंद लेंगे। कोच में अधिकतम 22 यात्री बैठ कर सफर कर सकेंगे। वहीं ट्रेन के निचले हिस्से में माल की ढुलाई होगी और इसकी क्षमता 45 टन हो सकती है। वर्तमान ट्रेनों से पार्सल की सुविधा है लेकिन समय पर सामान डिलेवरी न होने की शिकायत मिलती है। मालगाड़ियों से ढुलाई महंगी है वहीं देरी भी होती है। ऐसे में तेज रफ्तार ट्रेन से पार्सल ढुलाई समय पर होगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पिछले कुछ वर्ष का रिकॉर्ड देखें तो सरकार ने माल ढुलाई या फ्रेट पर ज्यादा ध्यान दिया है। इससे रेलवे को कमाई बढ़ी है। साल 2022-23 के लिए सरकार ने सबसे अधिक माल ढुलाई का लक्ष्य 1,475 मिलियन टन का घोषित किया है। मौजूदा वित्त वर्ष से यह लक्ष्य पांच फीसदी अधिक है। इससे 1.65 लाख करोड़ रुपये की आय का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed