{"_id":"4e97102f27c0fbe668b68cb7ae725da5","slug":"doctor-compounder-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाॅक्टर, कंपाउंडर को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाॅक्टर, कंपाउंडर को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा निवासी बालक की अंगुली कटने के बाद कस्बा स्थित निजी चिकित्सालय में
विज्ञापन
इलाज कराने गए परिवारवालों ने कंपाउंडर द्वारा जख्मी अंगुली को आपरेशन कर
निकाल दिए जाने पर कंपाउंडर और चिकित्सक को मारपीटकर घायल कर दिया और साथ
ही तोड़फोड़ की।
अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
कस्बा निवासी डेढ़ वर्षीय बालक नमन के बाएं हाथ की अंगुली बुधवार को घर के दरवाजे में दब गई।
इससे अंगुली में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद परिवारवालों ने उसे इलाज के लिए कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डाक्टर मौजूद नहीं था। अस्पताल के कंपाउंडर ने उपचार के दौरान बालक की अंगुली के जख्मी भाग को आपरेशन कर निकाल दिया। कंपाउंडर का कहना है कि अंगुली केवल चमड़े की वजह से जुड़ी थी।
घाव को ठीक करने के लिए आपरेशन करना जरूरी था। बालक के परिवारवाले इससे नाराज हो गए और कंपाउंडर को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की सूचना मिलते ही अस्पताल के चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे।
परिवारवालों ने उनको भी मारापीटा। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि परिवारवालों ने अस्पताल में काफी उपद्रव किया । अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
धीना पुलिस का कहना है कि परिवारवाले बच्चे को लेकर वाराणसी चले गए। वाराणसी से आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वहीं घायल कंपाउंडर को धानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।