फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM wrote a letter to the government against XEN RES

डीएम ने एक्सईएन आरईएस के खिलाफ शासन को लिखा पत्र

Sat, 26 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM wrote a letter to the government against XEN RES
वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, लेकिन कई विकास परियोजनाओं का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। विभाग आवंटित बजट भी नहीं खर्च कर पाए हैं। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने 50 लाख से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया। वहीं बैठकों में गायब रहने और विभागीय कार्यों में लापरवाही पर एक्सईएन आरईएस के खिलाफ शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि अपना काम जिम्मेदारी के साथ करें।
विज्ञापन

राजदारी देवदरी में पर्यटन विकास की भौतिक प्रगति 85 प्रतिशत पाई गई। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गोलाबाद नौगढ़ के अनावासीय भवन का काम अभी तक मात्र 75 फीसद ही पूरा हुआ है। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर चकिया में ट्रांजिट हास्टल निर्माण का काम महज 40 फीसद पूरा हुआ है। फिरोजपुर चकिया में राजकीय आईटीआई भवन के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाई गई। चंदासी कोयला मंडी में सड़क चौड़ीकरण के कार्य को रफ्तार धीमी रही। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकतर कार्यों की स्थिति असंतोषजनक पाई गई।डीएम ने विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को शीघ्र काम पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि शासन से उपलब्ध बजट का सदुपयोग कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंढी में सोलर पैनल के लगाने का काम शीघ्र पूरा कर लें। आवास विकास विभाग द्वारा बनाए जा रहे अग्निशमन केंद्र के अवशेष कार्यों को प्रत्येक दशा में पांच अप्रैल तक पूर्ण कराया जाए। लेवा-इलिया मार्ग पर निर्माणाधीन सेतु के पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराएं। मंडी परिषद में कराए जाने वाले कार्यों को आगामी माह की 10 तारीख तक हर हाल में पूरा कर लें। कहा कि कार्यदायी संस्थाएं हर माह के आरंभ में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निर्माणाधीन परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी अथवा गुणवत्ता खराब मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। सीडीओ अधिकारी अजितेंद्र नारायण समेत विभागीय अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed