फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM took selfie, said: increase voting percentage

डीएम ने लिया सेल्फी, कहा: मतदान प्रतिशत बढ़ाए

Tue, 08 Feb 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
DM took selfie, said: increase voting percentage
चंदौली। मतदाता ईवीएम का बटन दबाने के बाद सेल्फी लेंगे। इसके लिए चिह्नित बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। कलेक्ट्रेट से इसकी शुरूआत हो चुकी है। जिलाधिकारी कार्यालय में माडल सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने सोमवार को सेल्फी लेकर इसका शुभारंभ किया। मतदान के प्रति युवाओं में रुचि पैदा करने के लिए पहल कर रहा है।
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने का दारोमदार युवा मतदाताओं पर है। वे खुद मतदान करेंगे। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों व पड़ोसियों को भी बूथों पर लाने का काम करेंगे। ऐसे में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने को बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनवाने की योजना है। डीएम ने कहा कि जिले के चिह्नित बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। मतदाता मतदान के बाद यहां खड़े होकर सेल्फी लेंगे। विधानसभा चुनाव में 70 फीसद तक मतदान का लक्ष्य रखा गया है। गत चुनावों में जिले का मतदान प्रतिशत 60 फीसद से अधिक रहा है। ऐसे में प्रशासन इस बार भी मतदान का आंकड़ा बढ़ाने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed