{"_id":"5feddc3fa04af65c0a1ebee1","slug":"dm-of-three-districts-of-purvanchal-changed-a-few-hours-before-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के चंद घंटे पहले बदले चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के चंद घंटे पहले बदले चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र के डीएम
Thu, 31 Dec 2020 07:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क,वाराणसी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क,वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 31 Dec 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के अंतिम दिन प्रदेश सरकार ने 11 जिलों के डीएम सहित 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार भी हटा दिए गए हैं। उन्हें मिर्जापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। हाथरस की घटना में डीएम की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। चंदौली के डीएम नवनीत सिंह चहल को मथुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। फतेहपुर के जिला अधिकारी संजीव सिंह को हटाकर चंदौली का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
सोनभद्र के जिला अधिकारी एस. राजलिंगम को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। औरैया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वितीय को सोनभद्र का नया डीएम बनाया गया है। मिर्जापुर के जिला अधिकारी सुशील कुमार पटेल की संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम लखनऊ के पद पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन