{"_id":"68b74b8632a186b7af06e9d1","slug":"dm-got-angry-over-the-low-number-of-workers-chandauli-news-c-189-1-chl1001-135882-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मजदूरों की कम संख्या पर नाराज हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मजदूरों की कम संख्या पर नाराज हुए डीएम
विज्ञापन
चंदौली।डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को पुलिस लाइन के आवासीय भवन और निर्माणाधीन जनपद न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, मजदूरों की संख्या और उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।
पुलिस लाइन परिसर में बने टेस्टिंग लैब में डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी और कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया कि मानक के अनुरूप ही सामग्री का उपयोग किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण स्थल पर मजदूरों की संख्या कम पाई, जिस पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। साथ ही, समय-समय पर तकनीकी टीम से जांच कराने और गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए
विज्ञापन
इसके बाद जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन जनपद न्यायालय भवन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य लेआउट स्तर पर पाया गया। डीएम ने कार्यदाई संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय में काम पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्र शेखर, नायब तहसीलदार राजेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे