फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   dm check the report

डीएम ने रिपोर्ट जांची

Wed, 26 Aug 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 26 Aug 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
dm check the report
डीएमसुरेंद्र विक्रम व एसपी मुनिराज जी ने मंगलवार को तहसील सभागार में
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन हेतु बीएलओ द्वारा लोगों से लिए गए आपत्ति व अनापत्ति रिपोर्ट की जांच की।

 अधिकारियों ने लेखपालों को मतदाता सूची के कार्य में बीएलओ की मदद करने के निर्देश दिए। वहीं इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील का मुख्य फाटक बंद किया गया था।

जिलाधिकारी ने लेखपालों को कड़ी चेतावनी देते हुए बीएलओ का सहयोग करने की हिदायत दी। कहा कि मतादाता सूची का कार्य हर हाल में निष्पक्ष रूप से किया जाना चाहिए।

कहा कि बीएलओ को हर हाल में गांव में फर्जी नाम ढूंढकर मतदाता सूची से काटना है और गांवों के वास्तविक बाशिंदों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हैं।

डीएम ने मतदाता सूची को लेकर विवादस्पद गांवों में टीम बनाकर कार्य करने का निर्देश एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, बीडीओ व बीएलओ को दिया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी रमाशंकर द्विवेदी, तहसीलदार राकेश सिंह, नायब तहसीलदार राजाराम, कोतवाल आनंद कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed