{"_id":"6287d45c333e3516154a932d","slug":"displeasure-over-slow-pace-of-railway-over-bridge-work-chandauli-news-vns6546128117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ओवर ब्रिज का काम धीमी गति से होने से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ओवर ब्रिज का काम धीमी गति से होने से नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर बसरतिया गांव के पास बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण धीमी गति से हो रहा है। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने पुल निर्माण का काम तेज गति से करने की मांग की है।
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर योजना के तहत मालगाड़ियों के संचालन लिए नई रेलवे लाइन बिछाई गई है। मालगाड़ियों के संचालन में अवरोध उत्पन्न न हो इसके लिए जगह जगह रेलवे ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों को जोड़ने के उद्देश्य से बसरतिया गांव के समीप ओवरब्रिज का निर्माण पिछले दो वर्षों से कराया जा रहा है। पुल निर्माण कार्य कच्छप गति से होने से क्षेत्र के कोरी, धमिना, जलालपुर, धूसखास, बसनी, मुस्तफापुर सहित आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र के विजय मिश्र, कमलेश यादव, नामवर यादव, केदार यादव, राजेंद्र पाल, बलवंत मौर्य आदि ने चेतावनी दी है कि यदि पुल का निर्माण तेज गति से नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।