फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   discuss on health services in Naugarh

नौगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं पर हुआ मंथन

Tue, 15 Dec 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 15 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
discuss on health services in Naugarh
ग्राम्या संस्थान और महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच की ओर से सोमवार को
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय संवाद का आयोजन किया गया।

इस  दौरान नौगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई और सरकार की ओर से संचालित सेवाओं को सुचारु रूप से संचालन करने पर जोर दिया गया।


इस अवसर पर नीतू सिंह ने कहा कि जनपद  के सुदूर इलाकों ने जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मंशा से स्थापित किए गए उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपने मूल से भटक गए।

 इन उपकेंद्रों की स्थिति काफी दयनीय है। इससे लोग बिना इलाज के उक्त केंद्रों से निराश होकर लौट जाते हैं। यही नहीं अधिकांश स्थानों पर जरूरी दवाएं व उपकरण नदारद रहते हैं। वहीं कुछ उपकेंद्र साफ-सफाई के अभाव में खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं।

उप प्राथमिक केंद्रों का संचालन ठीक ढंग से नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सुनीता सिंह ने कहा कि सरकारी एएनएम पर काम का दबाव अधिक रहता है, जिसके कारण वे उप-स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं रह पाती।

इसके साथ ही उप-स्वास्थ्य केंद्र पर उनके रहने की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं है। एडिशनल सीएमओ डा. एसपी सिंह ने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही जनपद के सभी बीडीओ को पत्र भेजा जाएगा।

 नौगढ़ के अलावा कोई भी केंद्र प्रसव के लिए घोषित नहीं है, पर मांगों पर गंभीरता के साथ विचार किया जाएगा। इसके पूर्व महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच से जुड़ी महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्याओं व सुझावों को स्वास्थ्य अधिकारियों संग साझा किया।

 इसके अलावा बिंदु सिंह ने भी स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर डा. संजय कुमार पटेल,  कुमारी, रामविलास, त्रिभुवन, प्यारी, रामरती,  सुशीला, तारा,धर्मराज आदि उपस्थित रहीं। संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed