फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dhanapur 57 , 59 per cent of the votes cast were in Chnian

धानापुर में 57, चहनियां में 59 फीसदी वोट पड़े

Fri, 30 Oct 2015 01:18 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dhanapur 57 , 59 per cent of the votes cast were in Chnian
बुधवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार की सुबह भी जारी रही। बारिश के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इससे सुबह कम मतदाता निकले।  हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ता गया। कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह से  ही मतदाताओं की कतार लग गई।  कई केंद्रों पर थोड़ी बहुत नोक झोंक भी हुई लेकिन आमतौर पर माहौल शांत  रहा। धानापुर के जोनल मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र शुक्ला ने बताया कि कुल 56  प्रतिशत तक मतदान हुआ है। दोपहर में डीएम सुरेन्द्र  विक्रम और एसपी अमित वर्मा ने हिंगुतरगढ़, धानापुर, रमरजाई  मतदान केंद्रों का जायजा लिया। बारिश   से अधिकतर केंद्रों के रास्ते कीचड़  से सने रहे। कस्बा स्थित बूथ नंबर 13 और 14, कुसुम्ही, अमादपुर सहित कई मतदान केंद्रों पर कम रोशनी  में मोमबत्ती  जलाकर मतदान कराया गया। चहनियांः   ब्लाक में चौथे आैर अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।  बीडीओ आनंद कुमार के अनुसार शाम पांच बजे तक पूरे क्षेत्र में 59 प्रतिशत  तक मतदान हुआ। इसके साथ ही विकास खंड के 102 गावों में 4 जिला पंचायत सदस्य  पद के लिए खड़े 69 और 105  क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए किस्मत आजमा रहे 489 प्रत्याशियों के  भाग्य मत पेटिकाओं में बंद हो गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed