{"_id":"c721de443d8115a27fdaacd658eecf76","slug":"devotees-will-come-today-in-shiva-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिरों में आज आएंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिरों में आज आएंगे भक्त
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय/ चंदौली। सावन माह के प्रथम सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों
विज्ञापन
में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। जिले के विभिन्न शिवालयों में भगवान शंकर
के दर्शन के लिए श्रद्धालु रविवार को पूजन सामग्रियों की खरीदारी करते नजर
आए।
काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कांवरियों की टोली भी वाराणसी चली गई। श्रावण के प्रथम सोमवार को पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। रविवार को भी काशी विश्वनाथ और बाबा धाम जाने के लिए केशरिया चोला पहने शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
जिला मुख्यालय से बैंड बाजे की धुन पर थिरकते भक्त काशी पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। जनपद में भी कालेश्वर नाथ और जागेश्वर नाथ में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ता है। मान्यता है कि यहां भगवान शंकर को बेलपत्र, धतूर और दूध चढ़ाकर मन्नत मांगने वालों की हर मुराद पूरी होती है।
दूसरी तरफ सावन माह में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस महकमा भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। खास कर इस दफा डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
एसपी मुनिराज जी ने बताया कि सभी डीजे संचालकों को चिह्नित कर उन्हें यह सख्त हिदायत दी गई है कि वे सड़क पर डीजे नहीं बजाए अन्यथा उनके उपकरण जब्त कर लिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से डीजे का इस्तेमाल न करने का भी अनुरोध किया है। एसपी ने बताया कि सावन के मद्देनजर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त की गई है।