फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Devi temples inundation of faith

देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब

Sat, 21 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला Updated Sat, 21 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Devi temples inundation of faith
या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:। नगर सहित ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था।
विज्ञापन


 सूर्योदय के साथ ही मंदिरों में शक्ति स्वरूपा के दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। भक्तों ने पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ मंदिरों में पूजन-अर्चन और परिवार की सुख, समृद्धि व प्रगति की कामना की। व्रती महिलाओं व पुरुषों ने देवी की साविधिक रूप से पूजा कर नौ दिवसीय महा अनुष्ठान का श्री गणेश किया। मंदिरों के आसपास मेले जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन



बता दें नवरात्र के मद्देनजर मंदिरों में तैयारियां तो पहले से ही आरंभ कर दी गई थीं। शनिवार को पौ फटते ही पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद देवी मंदिरों का रुख किया और वहां साविधिक रूप से पूजा की। तत्पश्चात भक्तों ने घरों में भी विधि-विधान से कलश की स्थापना कराई। प्रथम दिन देवी के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भक्तों ने देवी के इस प्रथम रूप का आह्वान किया। नवदुर्गा के दर्शन पूजन के क्रम में दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा की मान्यता है। इनका स्वरूप पूर्ण ज्योर्तिमय और अत्यंत भव्य है।

श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर, महावीर मंदिर और सती माता मंदिर में भी तांता लगा रहा। देवी के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों के आने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान घंट-घड़ियाल की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा था।

 शिकारगंज संवाददाता के अनुसार बाबा जागेश्वरनाथ धाम स्थित मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। राजकुमार जायसवाल, रविंद्रनाथ दुबे, सालिक पाल, मराछू प्रसाद, संतोष और कमलेशपति कुशवाहा कहते हैं कि नवरात्र में मां का दर्शन-पूजन करने से मन को शांति मिलती है।


सकलडीहाः चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार की सुबह माता के भक्तों ने मंदिरों में जाकर पूजन-अर्चन किया। दुर्गा माता मंदिर, बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर, अघोरेश्वर बाबा अवधूत भगवान राम पीठ एवं डगरिया सरकार मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed