फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Development works inaugurated

विधायक सुशील सिंह ने 13 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Sun, 03 Jul 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Development works inaugurated
कंदवा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार की शाम रामपुर ग्रामसभा के दो गांवों में लाखों रुपए की लागत से हुए 13 विकास कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

रामपुर ग्राम सभा के रामपुर और मथुरापुर गांव में ग्राम पंचायत की ओर से 14वें राज्य वित्त और मनरेगा योजना के तहत पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, इंटरलॉकिंग, प्राथमिक विद्याल में कमरों की मरम्मत और टाइल लगवाने, स्कूलों के खेल मैदानों में मिट्टी भराई, ढक्कनदार पक्की नाली, पंचायत भवन की चहारदीवारी, गेट व इंटर लाकिंग, जच्चा-बच्चा केंद्र की मरम्मत, बाउंड्रीवाल, सीसी रोड सहित 13 कार्य कराए गए हैं। विधायक सुशील सिंह ने सभी 13 कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर विधायक को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि गांव में विकास कार्य कराकर ग्राम पंचायत ने विकास कार्यों को गति दी गई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान संतोष बिंद, जितेंद्र सिंह, अजय सिंह, बलराम पाठक,पवन जनसेवक, विक्की सिंह, अजीत सिंह, दीपक सिंह, इंद्रजीत बिंद, आशिक अंसारी, सुनील पांडेय, नगीना बिंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed