फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Development work will be done with Rs 40 crore

Chandauli News: 40 करोड़ रुपये से होंगे विकास के काम

Sun, 27 Aug 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done with Rs 40 crore
पीडीडीयू नगर। अवस्थापना निधि के 40 लाख रुपये से नगर पालिका भवन का सुंदरीकरण नहीं होगा। उसकी जगह नगर के 15 वॉर्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। यह प्रस्ताव शनिवार को हुई जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक में पास किया गया। आय बढ़ाने के लिए पाालिका ने निजी भवनों पर लगे मोबाइल टावरों से कर वसूलने का फैसला किया है और एलबीएस क्रय विक्रय केंद्र की दुकानों का किराया फिर से तय किया गया है।
विज्ञापन



पालिका कार्यालय स्थित सभागार में अध्यक्ष सोनू किन्नर की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक हुई । इसमें 20 से अधिक प्रस्तावों को संशोधन के साथ पास किया गया। अवस्थापना निधि से नगरपालिका भवन के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। इसकी जगह 15 वार्डों में विकास कार्य कराने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई । शुरुआत में पिछली बैठक की कार्यवाही पर चर्चा की गई। सभासदों ने पिछली बैठक में के कामों की प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। तय किया गया कि अब अवस्थापना निधि के 40 लाख रुपये की लागत से नगर पालिका भवन का सुंदरीकरण नहीं कराया जाएगा। नगर पालिका का भवन बनाने के लिए अतिरिक्त आय जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की आय बढ़ाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र की पुरानी दुकानों का किराया 2500 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसका सभासदों ने विरोध किया। सभासदों का कहना था कि प्रथम तल की दुकानों का किराया 75 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये , भूतल की बड़ी दुकानों के किराया 150 रुपये के बढाकर 700 और गुमटी टाइप दुकानों का किराया 50 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाना चाहिए। काफी विचार विमर्श के बाद इसे मंजूरी दे दी गई।

बैठक में नगर के निजी भवनों पर लगे मोबाइल टावर से 30 हजार रुपये वार्षिक लाइसेंस शुल्क और 50 हजार रुपये जमानत राशि वसूलने का प्रस्ताव को पास किया गया। नामांतरण संबंधित पत्रावली को निर्धारित समय के भीतर निस्तारित को कहा गया। कचरा प्रबंधन व राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों को लागू का प्रस्तावों को पास किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र, सभासद शैलेन्द्र गुप्ता, राजेश जायसवाल , पारस यादव , सुनील विश्वकर्मा, महेंद्र पटेल, वंश नारायण चौहान , रमेश चौहान , रत्ना गुप्ता , निधि तिवारी , मुर्शिदा बेगम , सांसद प्रतिनिधि बावला मुखर्जी सहित के जेई मुरलीधर, एसआई सुनील कुमार , लेखा सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed