फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Development plans told through photographs

प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया प्रदेश सरकार का विकास

Wed, 15 Sep 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Development plans told through photographs
चंदौली। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से केवीके परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को विधायक सुशील सिंह एवं डीएम संजीव सिंह ने फीता काटकर किया। यहां पोस्टर और तस्वीरों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यो दिखाया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में मुफ़्त वैक्सीनेशन, नि:शुल्क खाद्यान्न, बेहतर उपचार व्यवस्था, युवाओं को रोजगार, एक्सप्रेसवे, नारी सशक्तिकरण, कृषि के क्षेत्र में हुए कार्यो को पोस्टर के माध्यम से दिखाया गया है। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को प्रदर्शनी में अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। डीएम संजीव सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को फलीभूत करने के लिए जिला प्रशासन निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। जिले में विकास के कार्य और योजनाओं का संचालन तेजी से हुआ है। इसका लाभ भी जरुरतमंदों तक पहुंचा है। इस दौरान सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सूचना अधिकारी सुरेंद्रनाथ पाल, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, उप निदेशक कृषि विजेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, शंकर प्रसाद, विनीत कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में सूचना जनसंपर्क विभाग के द्वारा लगाए गए पंडाल को फूल मालाओं से सजाया गया था। इसके अंदर कई तरह के पोस्टर लगे थे। प्रदर्शनी देखने आए लोगों के बीच आयोध्या में निर्मित होने वाले राम मंदिर का पोस्टर काफी आकर्षण का केंद्र रहा। लोग पोस्टर देखने के बाद मंदिर की कल्पना करके निराहने में लग गए। जबकि कई लोगों ने तो भगवान का मंदिर के प्रतीक के रुप में पोस्टर के आगे हाथ जोड़कर ईश्वर की प्रार्थना भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed