फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Development happened but government should also pay attention to unemployment and education

Chandauli News: विकास हुआ लेकिन बेरोजगारी और शिक्षा पर भी ध्यान दे सरकार

Sun, 19 May 2024 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Development happened but government should also pay attention to unemployment and education
पीडीडीयू नगर। अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को चंदौली लोकसभा क्षेत्र के पीडीडीयू नगर पहुंचा। इस दौरान चाय पर चर्चा में मतदाताओं ने अपनी बात रखी। वहीं, युवाओं के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपने विचार बेबाकी के साथ रखे। सुबह पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क के पास भीम सरदार टी स्टाल पर चाय पर चर्चा के दौरान विशाल तिवारी ने कहा कि जिले में विकास हुआ है। लोगों ने विकास के बारे में जाना है। वहीं, नवीन पांडेय ने कहा कि पिछले दस साल से डॉ. महेंद्रनाथ पांंडेय यहां के सांसद हैं। साथ में वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं लेकिन आज तक ट्रॉमा सेंटर की उम्मीद पूरी नहीं हुई। राणा प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में सड़कों का जाल बिछ गया है। मटकुट्टा, चंदौली, सैयदराजा में रेल ओवर ब्रिज बनाए गए। संजय अग्रहरी, रिंकू सिंह, बबलू जुनेजा ने कहा कि जिले में तेज गति से विकास हुआ है। शिक्षक धीरेंद्र सिंह, अजय तिवारी और चंद्रकांत तिवारी ने कहा कि हर किसी को विकास के मुद्दे पर मतदान करना चाहिए। चुनावी रथ दोपहर में सुभाष पार्क पहुंचा, जहां युवाओं से संवाद किया गया। सत्येन्द्र यादव, अविनाश लखन, सरिका दुबे, शारिक अख्तर, कुमार नंदजी, अंकित यादव, कपिल यादव, महेश यादव,, सौरभ चंद्रा, स्टार अग्रहरी, गुडलक भारती आदि ने कहा कि देश, प्रदेश और जिले का विकास तो हुआ है लेकिन सरकार को रोजगार और शिक्षा पर ध्यान भी ध्यान देना चाहिए। कहा कि जिले में आज भी उच्च शिक्षा कि अच्छी व्यवस्था नहीं हैं। शाम को चुनावी रथ नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचा, जहां राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा हुई। भाजपा नेता चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और गरीबों के जनकल्याण के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में है। सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि चंदौली के सांसद ने जिले एक भी उद्योग नहीं लगवाया। सपा नेत्री आरती यादव ने कहा कि भाजपा सरकार मातृशक्ति के सम्मान का ढिंढोरा पीटती है। बसपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल बसपा में है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार खत्म की बात करते हैं और सभी भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में मिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed