फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Departments did not meet the target of revenue collection

विभागों ने राजस्व वसूली का लक्ष्य नहीं किया पूरा

Wed, 31 Mar 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Departments did not meet the target of revenue collection
चंदौली। वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में मात्र एक दिन शेष है। लेकिन जिले में राजस्व वसूली को लेकर विभागीय अफसर गंभीर नहीं है। जिससे उनका लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले विभागों में खनन, परिवहन, व्यापार कर, श्रम विभाग, नगर निकाय प्रमुख रुप से शामिल हैं। हालांकि आंकड़ों को ठीक करने में अधिकारी जुटे हैं।
विज्ञापन

राजस्व वसूली में स्टांप विभाग सबसे अव्वल है। अब तक लगभग 239 लाख राजस्व जमा कराया जा चुका है। जबकि परिवहन विभाग ने 80 लाख राजस्व जमा कराया है। जो उसके लक्ष्य से बहुत ही कम है। इसी प्रकार व्यापार कर विभाग, श्रम विभाग, नगर निकाय, की हालत राजस्व वसूली में काफी खराब है। वार्षिक लक्ष्य का इन विभागों ने मात्र 30 फीसदी ही राजस्व जमा कराया है। जबकि आबकारी विभाग, तहसील प्रशासन की वसूली 80 फीसदी हो चुकी है। वहीं कुछ बकाएदारों के खिलाफ तहसील प्रशासन के द्वारा कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों को दी है चेतावनी
चंदौली। डीएम संजीव सिंह ने आबकारी, विद्युत देय, खनन विभाग एवं परिवहन विभाग का वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली नाराजगी व्यक्त की है। उन्होने शत-प्रतिशत वसूली पूरा न करने वाले अफसरों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट देने की चेतावनी दी है। हर हाल में उन्होने बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाने और वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए सभी विभागों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद विभागों के वसूली की समीक्षा होगी। लापरवाह अफसरों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजा जाएगा। अतुल कुमार, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed