फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration of Gond Mahasabha demanding the issue of caste certificate

जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर गोंड महासभा का प्रदर्शन

Wed, 07 Apr 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Gond Mahasabha demanding the issue of caste certificate
सकलडीहा। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के सदस्यों ने मंगलवार को तहसीलदार कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही गोंड जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। चेताया कि आवेदित प्रमाण पत्रों के आधार पर 24 घंटे में जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो वे कार्यालय के समक्ष धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि तहसील प्रशासन सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर गोंड व खरवार समाज के लोगों को प्रमाण पत्र जारी करने में हीला हवाली कर रहा है। इससे गोंड समाज के लोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित हो जाएंगे। गोंड महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामउजागिर गोंड व गुलाब गोंड ने कहा कि पूर्व में जारी सभी साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद भी तहसील के राजस्व निरीक्षक और लेखपाल प्रमाण पत्र जारी करने में टालमटोल कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में शरद कुमार, सूबेदार मास्टर, रामकुमार, रामजनम, कन्हैया, रामदुलार, दिनेश, परशुराम, रामकृत, बुझारत, वीरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed