{"_id":"540b2d42c154ef3cc97fc000e32d9f30","slug":"demonstrated-in-front-of-the-workshop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर वर्कशाप के सामने प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर वर्कशाप के सामने प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के साहूपुरी हाइडिल कालोनी के समीप स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशाप में
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों का तेल जलाए जाने से उठ रहे धुएं से परेशान ग्रामीणों ने
बुधवार को वर्कशाप के सामने खड़े होकर जोरदार प्रदर्शन व हंगामा किया।
ग्रामीणों का कहना रहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा मरम्मत के लिए आए ट्रांसफार्मरों का तेल निकालकर जलाया जाता है।
इससे उठने वाले धुएं से आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि इस पर रोक नहीं लगी तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।
साहूपुरी हाइडिल कालोनी में बिजली विभाग द्वारा 22 केवी का ट्रांसफार्मर वर्कशाप संचालित किया जाता है। इसमें मरम्मत के लिए आए खराब ट्रांसफार्मरों का तेल निकालकर बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा जलाया जाता है। इससे वर्कशाप सहित आसपास के इलाके में काफी धुआं फैल जाता है।
इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से इस पर रोक लगाने की गुहार लगाई, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
इससे नाराज ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को टूट गया और वे वर्कशाप के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। कहा कि धुएं के चलते दिनोंदिन लोग सांस संबंधी रोगों की चपेट में आ रहे हैं। चेताया कि यदि शीघ्र इस पर रोक नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लक्कड़ू, मुमताज, शिवम, नरेंद्र, रिंकू, शहाबुद्दीन आदि रहे।