फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for running passenger train between Varanasi to Buxar

वाराणसी से बक्सर के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग

Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Demand for running passenger train between Varanasi to Buxar
धीना। पटना रेल रूट पर बिहार के बक्सर से वाराणसी के बीच ईएमयू का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। तीन वर्ष पहले तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बक्सर से बनारस उस समय मडुआडीह के बीच ईएमयू की शुरूआत की थी। यह प्रतिदिन बक्सर से चलकर सुबह साढ़े सात बजे धीना पहुंचती थी और दस बजे तक बनारस पहुंच जाती। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद किया गया। बाद में स्पेशल ट्रेनें चली लेकिन ईएमयू का संचालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

अति पिछड़े इलाके के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य साधन सड़क और रेल मार्ग है। क्षेत्र से बड़े पैमाने पर लोग सकलडीहा, पीडीडीयू नगर और वाराणसी जाते हैं। इसी तरह दिलदारनगर और बक्सर खरीदारी के लिए आवागमन करते हैं। क्षेत्र के डिग्घी निवासी कामेश्वर राय, बब्बू राय, पिंटू यादव, प्रदीप यादव, अरविंद राय, डैना निवासी दरोगा राय, प्रणव राय, जनता इंटर कॉलेज के अध्यापक श्रीप्रकाश राय, विनोद राय, अरविंद, भैंसउर निवासी पंकज शुक्ला, श्रीराम उपाध्याय आदि ने बताया कि लोगों की मांग पर तीन वर्ष पहले तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बक्सर बनारस ईएमयू की शुरूआत की थी। इससे लोग कम पैसे में वाराणसी पहुंच कर अपना काम कर उसी ट्रेन से शाम को वापस लौट आते थे। कोरोना की वजह से ट्रेनों का संचालन बंद हुआ तो ईएमयू को भी बंद कर दिया गया। बाद में रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के नाम पर पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत कर दी लेकिन बक्सर बनारस ईएमयू को नहीं चलाया। क्षेत्रीय लोगों ने बक्सर सांसद अश्वनी चौबे, चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय से बक्सर बनारस ईएमयू चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed