फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for payment of arrears of teachers from BEO

बीईओ से की शिक्षकों के एरियर का भुगतान की मांग

Sat, 26 Feb 2022 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Demand for payment of arrears of teachers from BEO
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बीते वर्ष अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आए शिक्षकों के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। इसे तत्काल कराया जाए। कहा कि नियामताबाद विकासखंड नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के आठ किलोमीटर के दायरे में है। इसलिए 18 जुलाई 2018 के शासनादेश के तहत नगर पालिका परिषद के आठ किलोमीटर की परिधि में आने वाले समस्त परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को नगरीय भत्ता दिया जाना चाहिए। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक मंत्री मेराज अहमद, जयप्रकाश, संजय यादव, प्रभुनारायण, सुरेशचन्द्र यादव, राधेश्याम, हरेंद्र प्रसाद, शेषधर तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed