फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Decorating for the annual procession Child Jesus Church

सालाना जुलूस के लिए सजा बाल यीशु चर्च

Sun, 29 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 29 Nov 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Decorating for the annual procession Child Jesus Church
 देश में गिने चुने चर्च में शुमार नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाल यीशु  चर्च से वार्षिक जुलूस रविवार को निकलेगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई है।
विज्ञापन

शांति जुलूस में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से मसीही समुदाय के  लोग पहुंच चुके हैं। चर्च में चल रहे पर्व के मद्देनजर इसे दुल्हन की तरह  सजाया गया है। यही नहीं नगर में जीटी रोड पर लाउडस्पीकर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


ईसा  मसीह के जन्म माह दिसंबर के पहले रविवार को प्रतिवर्ष यूरोपियन कालोनी  स्थित बाल यीशु चर्च से शांति यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष यह जुलूस 29  नवंबर को ही निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसीही समूदाय के लिए यीशु तीर्थ के रूप में  प्रसिद्ध बाल यीशु चर्च से जुलूस की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके पूर्व  यहां 26 नवंबर से करिश्माई, चंगाई प्रार्थना किया जा रहा है। 29 नवंबर को  दोपहर दो बजे से यूरोपियन कालोनी स्थित चर्च से जुलूस निकाला जाएगा।

यही  नहीं यहां दिन भर मेला लगेेगा और चंगाई प्रार्थना होगी। इसमें शामिल होने  के लिए देश के कोने कोने से यहां लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो  गया।


शनिवार को दिन भर यहां तैयारियां होती रही। विद्युत झालरों के अलावा  कागज के झालर, तोरण द्वार आदि बनाया गया है। साथ ही अन्य तैयारियां भी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed