{"_id":"58dabc944f1c1b027c63f67b","slug":"decorated-mother-s-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गए मां के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गए मां के दरबार
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खरीदारी करती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति उपासना के महापर्व वासंतिक नवरात्र की शुरुआत बुधवार से होगी। सुबह से देवी मंदिरों पर जहां भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। वहीं घरों में भी कलश स्थापित कर माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी।
नगर सहित पूरे जिले के देवी मंदिरों पर नवरात्र के मद्देनजर विशेष साफ सफाई और रंग रोगन किया गया। मंदिरों की भव्य सजावट की गई है और यहां लाउडस्पीकरों पर देवी गीतों का प्रसारण शुरू हो गया है। इससे माहौल भक्तिमय हो गया है। वासंतिक नवरात्र का विशेष महत्व है। देवी भक्त नौ दिनों तक व्रत रहकर देवी की उपासना करेंगे। मंगलवार को दिन भर इसकी तैयारियां की गई।नगर के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, जीटी रोड, एलबीएस कटरा, सेंट्रल कालोनी, कैलाशपुरी, रविनगर, नई बस्ती, गल्ला मंडी,सट्टी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भजपुर सहित अन्य देवी मंदिरों पर साफ सफाई की गई तथा विद्युत झालरों से सजावट की गई। यहां लाउडस्पीकरों पर देवी गीतों का प्रसारण शुरू किया गया। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। इसी तरह सकलडीहा, चंदौली, बबुरी, शहाबगंज, सैयदराजा, धानापुर, कमालपुर, चहनियां के महरौड़ा स्थित देवी मंदिर पर सजावट की गई। चकिया और शिकारगंज संवाददाता के अनुसार चकिया नगर में स्थित मां काली मंदिर, पूर्वी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, कालिका धाम कालोनी में स्थित दुर्गा मंदिर तथा चौक झंडा माँ मंदिर, मंगरौर स्थित मां मंगला गौरी मंदिर, भीषमपुर स्थित वनदेवी मंदिर, हाजीपुर में दुलहिया दाई मंदिर, जागेश्वरनाथ दुर्गा मंदिर, सिकंदरपुर स्थित कोट भवानी मंदिर, देवबर पहाड़ पर स्थित मां शारदा मंदिर में वासंतिक नवरात्र के अवसर पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।