फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Decorated mother's court

सज गए मां के दरबार

Wed, 29 Mar 2017 01:12 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 29 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Decorated mother's court
खरीदारी करती महिलाएं।
शक्ति उपासना के महापर्व वासंतिक नवरात्र की शुरुआत बुधवार से होगी। सुबह से देवी मंदिरों पर जहां भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। वहीं घरों में भी कलश स्थापित कर माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

   नगर सहित पूरे जिले के देवी मंदिरों पर नवरात्र के मद्देनजर विशेष साफ सफाई और रंग रोगन किया गया। मंदिरों की भव्य सजावट की गई है और यहां लाउडस्पीकरों पर देवी गीतों का प्रसारण शुरू हो गया है। इससे माहौल भक्तिमय हो गया है। वासंतिक नवरात्र का विशेष महत्व है। देवी भक्त नौ दिनों तक व्रत रहकर देवी की उपासना करेंगे। मंगलवार को दिन भर इसकी तैयारियां की गई।नगर के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, जीटी रोड, एलबीएस कटरा, सेंट्रल कालोनी, कैलाशपुरी, रविनगर, नई बस्ती, गल्ला मंडी,सट्टी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भजपुर सहित अन्य देवी मंदिरों पर साफ सफाई की गई तथा  विद्युत झालरों से सजावट की गई। यहां लाउडस्पीकरों पर देवी गीतों का प्रसारण शुरू किया गया। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। इसी तरह सकलडीहा, चंदौली, बबुरी, शहाबगंज, सैयदराजा, धानापुर, कमालपुर, चहनियां के महरौड़ा स्थित देवी मंदिर पर सजावट की गई। चकिया और शिकारगंज संवाददाता के अनुसार चकिया नगर  में स्थित मां काली मंदिर, पूर्वी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, कालिका   धाम  कालोनी में स्थित दुर्गा मंदिर तथा चौक झंडा माँ मंदिर, मंगरौर स्थित    मां मंगला गौरी मंदिर, भीषमपुर स्थित वनदेवी मंदिर, हाजीपुर में दुलहिया    दाई मंदिर, जागेश्वरनाथ दुर्गा मंदिर, सिकंदरपुर स्थित कोट भवानी मंदिर,    देवबर पहाड़ पर स्थित मां शारदा मंदिर में वासंतिक नवरात्र के अवसर पर होने    वाले धार्मिक अनुष्ठानों को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed