फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Death of a worker in a road accident

सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Sun, 21 Jun 2015 01:47 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Death of a worker in a road accident
सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर स्थित नवीन मंडी के समीप नेशनल हाइवे पर शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार टेलर ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक के अलावा चार मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक मजदूर ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर हल्का जाम भी लग गया। प्रयास के बाद जाम हटाए जाने पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सैयदराजा थाना क्षेत्र के रमऊपुर निवासी महेंद्र मौर्या अपनी ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी लादकर मजदूरों संग चन्दौली आया हुआ था। मिट्टी गिराने के बाद वह मजदूरों को लेकर गांव लौट रहा था। इसी     बीच माधोपुर स्थित नवीन मंडी के समीप हाइवे पर आगे चल रहे    टेलर ने ट्रैक्टर को साइड से टक्कर मार दिया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत हाइवे पर      पलट गया।
विज्ञापन


इस दुर्घटना ट्राली पर सवार सुरेश राजभर (36), दशमी राजभर (50), रविकुमार (30), रम्मन पासवान (50) के अलावा चालक महेंद्र मौर्या (40)       गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने ट्राली के      अंदर दबे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हादसे की     सूचना मिलने के बाद पहुंचे ग्रामीण व परिजनों की जिला अस्पताल में भारी भीड़ लग गई। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। चालक महेंद्र मौर्या को छोड़      सभी मजदूर दुधारी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के         बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं हाइवे की एक पटरी पर लगे जाम को भी समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed