{"_id":"68c7cffd7d110a91570bf135","slug":"dead-body-of-boy-drowned-in-karmanasha-river-found-search-for-teenager-in-chandauli-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कर्मनाशा नदी में डूबे बालक का मिला शव, किशोर की तलाश जारी; नहाते समय गहरे पानी में गए थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कर्मनाशा नदी में डूबे बालक का मिला शव, किशोर की तलाश जारी; नहाते समय गहरे पानी में गए थे दोनों
Mon, 15 Sep 2025 02:06 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:06 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में जीवित्पुत्रिका व्रत पर गंगा स्नान करने जा रही मां के साथ किशोर व बालक भी नदी में उतरे। इस दौरान दोनों बच्चे डूब गए। इनमें एक का शव बरामद किया गया। जबकि एक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिउतिया पर रविवार की शाम चंदौली जिले के कंदवा क्षेत्र के चारी गांव में मां के साथ कर्मनाशा नदी में स्नान कर रहे बालक और किशोर डूब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण गोताखोर देर रात तक खोजबीन करते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह करीब एक किमी दूर बालक का शव मिला। जबकि साथ में डूबे किशोर के शव की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
कारी गांव निवासी कालिका यादव का पुत्र हिमांशु (09) और पिंटू यादव का पुत्र पीयूष (14 ) जीवित्पुत्रिका व्रत पर अपनी मां के साथ गांव के दक्षिण स्थित नदी किनारे पहुंचे थे। कपड़े उतारकर दोनों बच्चे स्नान करने नदी में उतरे, लेकिन गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
भीड़-भाड़ में किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। घाट पर पड़े कपड़े देख लोगों को अनहोनी का आभास हुआ। जब तक ग्रामीण मदद के लिए दौड़े, दोनों बच्चे लापता हो चुके थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष और सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने गोताखोरों की टीम के साथ तलाश शुरू कराई, लेकिन देर रात तक पता नहीं चल सका। सुबह एक का शव मिला। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि एक का शव मिला है। दूसरे की तलाश की जा रही है।