{"_id":"621866b0c5c7875992126a1b","slug":"dead-body-of-80-years-old-man-found-from-pond-in-chandauli-who-went-for-morning-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: सुबह की सैर पर निकले 80 वर्षीय बुजुर्ग का तालाब में मिला शव, बंधे थे हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: सुबह की सैर पर निकले 80 वर्षीय बुजुर्ग का तालाब में मिला शव, बंधे थे हाथ-पैर
Fri, 25 Feb 2022 10:48 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:48 AM IST
सार
चंदौली के बबुरी निवासी राधेश्याम तिवारी (80) शुक्रवार तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उनका शव गांव के बाहर तालाब में उतराया मिला।
विज्ञापन
चंदौली: तालाब में उतराया मिला बुजुर्ग का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के बबुरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तालाब में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। आशंका है कि हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
बबुरी निवासी राधेश्याम तिवारी (80) शुक्रवार तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने तालाब में शव उतराया देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। वृद्ध के हाथ-पैर बंधे हुए थे। लोगों के अनुसार हत्या करने के बाद हाथ-पैर बांधकर शव तालाब में फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन