यूपी: जौनपुर-चंदौली में मिली युवकों की लाश, हत्या की आशंका
चंदौली जिले के चकिया कोतवाली के शाहपुर निवासी युवक का शव मिला है। जौनपुर जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव के युवक की लाश मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के चकिया कोतवाली के शाहपुर निवासी युवक हनुमान(25) का शव जनकपुर नहर में उतराया मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। ईंट भट्ठे पर काम करने वाला हनुमान सोमवार की रात से गायब था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
वहीं, जौनपुर जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव के पास मंगलवार की सुबह सड़क किनारे युवक की लाश मिली। वह तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए घर से निकला था। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले है। उसकी शर्ट और चप्पल भी मौके पर नहीं मिली है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
चंदौली में हत्या
सोमवार की रात हनुमान ने इट भट्ठे पर ही दोस्तों के साथ दावत की थी। इसके बाद से वह गायब था। मंगलवार की सुबह शव मिलने पर परिवार वालों ने शव को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस पंहुंचीं तो परिवार वालों ने शव देने से इनकार कर दिया। सूचना पाकर सीओ चकिया प्रिति तिवारी दल बल के साथ पहुंच गई। पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक और मुंशी को पूछताछ के लिए उठाया है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति है।
जौनपुर में तिलकोत्सव में गए युवक की सड़क किनारे मिली लाश
बभनियांव गांव के लोग सुबह सैर के लिए निकले थे। जंघई-मछलीशहर मार्ग पर सड़क किनारे उन्हें एक युवक का शव दिखा। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। पैंट की जेब से मिले कागज के आधार पर शिनाख्त सिकरारा थाना क्षेत्र के मेहनी मंसिल गांव के तूफानी चौहान(26) के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सूचना घरवालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक एक तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को प्रयागराज के सैदाबाद गया था।