{"_id":"62c1e02caa68e86c5427ae20","slug":"dead-body-found-hanging-from-tree-chandauli-news-vns6620240186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, फैली सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर। थाना क्षेत्र के महराई गांव के समीप रविवार की सुबह पेड़ के सहारे फंदे से लटकता 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की शिनाख्त गांव के जोखू बिंद के पुत्र कमलेश के रूप में हुई है।
थाना क्षेत्र के केरायपुर-बभनियांव ग्राम पंचायत के महाराई गांव निवासी जोखू बिंद के दो पुत्रों में बड़ा कमलेश बिंद (23) एमए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। आगामी 14 जुलाई को उसकी प्रतियोगी परीक्षा भी थी। ग्रामीणों के मुताबिक पिता जोखू बिंद की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ न होने तथा सरकारी नौकरी न मिलने से कमलेश हमेशा तनाव में रहता था। परिजनों ने बताया कि कमलेश शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। इसके बाद रविवार की सुबह उसकी पेड़ से लटकती लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के पीछे नौकरी के लिए तनाव को कारण बताया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। इस संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।