{"_id":"5eed02238ebc3e43024fd6ca","slug":"dead-body-chandauli-news-vns531110725","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव रखकर किया रास्ता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबुरी के गौड़िहार में सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
बबुरी। थाना क्षेत्र के गौड़ीहार बाजार के पास शुक्रवार को विवाहिता का शव रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी और एसडीएम चकिया ने जांच किए जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। थाना क्षेत्र के भागू पुर गांव निवासी शंकर राम की पुत्री सोनी (28) की शादी 2012 में चकिया कोतवाली क्षेत्र के कौड़िहार गांव निवासी सुजीत के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की भोर में सोनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला था। घटना के बाद परिजनों ने पति, देवर और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। परिवार वालों का आरोप था कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। नाराजपरिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ गौड़ीहार गांव के समीप शव रखकर चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी चकिया जगत कनौजिया समेत बबुरी थाना अध्यक्ष एनएन सिंह, चकिया कोतवाल रहमतुल्लाह खान, शहाबगंज थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीएम चकिया सीपू गिरी व एडिशनल ऑपरेशन एसपी वीरेंद्र कुमार यादव ने भी पहुंच कर लोगों को शांत कराया। तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया। एसडीएम चकिया सीपू गिरी ने बताया कि परिवार वालों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।