{"_id":"456d52439ac227086020c3086aea340d","slug":"day-climb-caught-by-voting-with-emphasis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन चढ़ने के साथ मतदान ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन चढ़ने के साथ मतदान ने पकड़ा जोर
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां ब्लाक में सुबह नौ बजे तक मात्र छह प्रतिशत ही मतदान हुआ। 11 बजे तक 18प्रतिशत तो एक बजे तक 33 प्रतिशत मतदान हुआ। बारिश कम हुई तो तीन बजे 52 प्रतिशत तक मतदान हो गया। शाम पांच बजे तक 59 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह धानापुर में सुबह नौ बजे तक तीन प्रतिशत ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्वाह्न 11 बजे तक 18 प्रतिशत, एक बजे तक 34 प्रतिशत, तीन बजे तक 44 प्रतिशत और पांच बजे तक 54 प्रतिशत मतदान हुआ।