{"_id":"6227925714b83f42d66fa109","slug":"daughters-are-moving-forward-shoulder-to-shoulder-with-men-chandauli-news-vns642303879","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को जगह जगह गोष्ठियों में महिलाओं की वर्तमान में स्थिति और मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं को पुरुषों के बराबर बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। इसके पूर्व विभिन्न संगठनों की ओर से महिलाओं को सम्मानित किया गया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल मेरी सहेली की ओर से आयोजित गोष्ठी में महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि आज महिलाएं हर जगह पुरुष के बराबरी पर काम कर रही है। उन्हें अब अबला नारी कह कर तिरस्कार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान एसआई अर्चना कुमारी मीणा, सत्यवती, सावित्री फागेडिया, अनामिका विश्वास, मोनिका, पूजा कुमारी को भारत की वीरांगना और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू, लता मंगेशकर आदि का चित्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान एसआई सुनील कुमार ,आरसी यादव, अजीत कुमार भारती , उमाकांत रहे।
पीडीडीयू नगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे चाइल्ड लाइन हेल्प डेस्क महिला कर्मचारियों के साथ महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान कोआर्डिनेटर चंदा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। इस दौरान चांदनी, सीमा यादव रहीं। नगर के वृंदावन कॉलोनी सर्कस रोड में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से हुई गोष्ठी में महिलाओं के स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं को योग का महत्व समझाया गया। इस अवसर पर सविता, विंध्यवासिनी, गीता, रश्मि, रानी, मुन्नी, संगीता, राजकुमारी रहीं। संवाद
विज्ञापन
बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को किया सम्मानित
चहनियां। क्षेत्र के रानेपुर पंचायत भवन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरिता जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. सरिता मौर्य ने बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सतीशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि समाज निर्माण में महिला का एक अहम रोल होता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। लड़कियां लड़कों से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में सेवा दे रही हैं। इस अवसर पर राजकुमार शुक्ला, संजू, रामलाल, शिवदत्त पांडेय, आंचल सिंह, अविनाश, प्रशांत, देवमति, सुशीला, सुधा, त्रिभुवन मौर्य, सविता, गरिमा, अनिल रहे। संचालन राजेन्द्र पांडेय ने किया। संवाद
शहाबगंज/शिकारगंज। क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विद्यालय की छात्राओं ने स्लोगन लिखे और रंगोली बनाया। इस मौके पर सुनीता पांडेय रहे। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गणेशपुर कंपोजिट विद्यालय पर गोष्ठी में महिलाओं के उन्नति पर चर्चा की गई। गोष्ठी में शिक्षामित्र शीला देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश भारती, प्रधानाध्यापक ज्ञानी ओमप्रकाश, इमरान अली, विवेक सिंह, संतोष विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश, शिवधन राम, शंकर गुप्ता रहे।संवाद
महिला दिवस पर हुई गोष्ठी में महिलाओं को बताया शक्ति स्वरूपा
महिला रेलकर्मियों ने संभाला टिकट काउंटर
पीडीडीयू नगर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में धूम धाम से मनाया गया। इस मौक पर यूरोपियन कॉलोनी में स्थित बाकले ऑफिसर क्लब में हुई गोष्ठी में देश के विकास के लिए लैंगिंक समानता को आवश्यक बताया।
सेमिनार की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय और पीडीडीयू मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अनीता पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। सेमिनार में बड़ी संख्या में महिला रेल कर्मियों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में मंडल रेल प्रबंधक ने शिक्षा पर बल देते हुए महिला सशक्तिकरण के क्रम में शिक्षा को बराबरी दिलाने वाला सर्वोत्तम साधन बताया। इस दौरान उपस्थित विभिन्न महिला रेलकर्मियों ने भी लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण के संबंध में अपने विचार व अनुभव साझा किए।सेमिनार से पूर्व मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर महिला रेल कर्मियों के लिए महिला सशक्तिकरण से संबंधित क्विज प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। मंडल रेल चिकित्सालय में महिला रेल कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर तथा गया जंक्शन के अनारक्षित टिकट काउंटर को महिला कर्मियों ने संभाला।
पीडीडीयू नगर। छत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दयालपुर सदलपुरा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत चौथे दिन मंगलवार को महिला दिवस पर गोष्ठी में महिलाओं के उत्थान पर चर्चा की गई। इसके पूर्व छात्राओं
ने योग और आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया।
गोष्ठी में कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय महिलाओ को पुरुषों के सम्मान, स्वतंत्र, गौरवमयी, जीवन जीने का हक है। पूरी दूनिया में आज के समय में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. नंदलाल, नोडल अधिकारी प्रमोद सिंह, कार्यक्रम अधिकारी राकेश सिंह, जितेन्द्र पटेल, अभिषेक जायसवाल, अर्चना मिश्र, राधा विश्वकर्मा, प्रतीश केशरी, विवेक कुमार, तनु सिंह, अपर्णा, कीर्ति, अनिता, पूजा, विनीत, विष्णु रहे।