फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Damaged railing is giving a treat to accidents

क्षतिग्रस्त रेलिंग दुर्घटनाओं को दे रही है दावत

Wed, 17 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Damaged railing is giving a treat to accidents
इलिया में रेलिंग विहीन बनरसिया पुलिया। - फोटो : CHANDAULI
इलिया। क्षेत्र के बनरसिया गांव स्थित रेलिंग विहीन पुलिया दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों से कई बार इस बाबत शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने पुलिया पर रेलिंग लगाए जाने की जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

बनरसिया गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर काफी समय पहले पुलिया का निर्माण किया गया था। यह पुलिया क्षेत्र बनरसिया,घरहुपुपुर, इसरगोढवा गांव समेत बिहार को जोड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि चार वर्ष से पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों तक से इसके निर्माण के लिए गुहार लगाई लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। कहा कि हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रामा दूबे, संतोष पाण्डेय, अस्पताली सिह, राजेश पांडेय ने पुलिया पर रेलिंग निर्माण कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed