फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cyclone 'Asani' changed weather, temperature dropped

बंगाल की खाड़ी से उठे ‘असानी’ ने बदला जिले का मौसम, तापमान गिरा

Wed, 11 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cyclone 'Asani' changed weather, temperature dropped
पीडीडीयू नगर। बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवात ‘असानी’ ने ओडिशा, बंगाल व बिहार के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी असर डाला है। चक्रवात के कारण जिले के मौसम में भी सोमवार से परिवर्तन महसूस किया जा रहा है। चक्रवात के दौरान ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश हुई है। दोनों प्रदेशों में हुई बारिश के बाद चल रही पुरवा हवा के कारण आसमान पर बादलों के छाने और ठंडी हवा चलने का असर स्थानीय मौसम पर हुआ है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को जिले का उच्चतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो अब तक 40 डिग्री के ऊपर दर्ज हो रहा था।
विज्ञापन

अप्रैल माह में प्रचंड गर्मी पड़ने के बाद मई माह के शुरुआती सप्ताह से मौसम में परिवर्तन के संकेत मिलने लगे हैं। असानी चक्रवात के बाद चल रही पुरवा हवा ने जहां गर्मी के प्रकोप को कम किया है, वहीं आसमान में बादल भी दिखने लगे हैं। हालांकि मई माह के शुरुआती दिनों में जिले में बादलों के छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन मौसम विभाग इसे प्री मॉनसून ही मान रहा है। जिले में मानसून आने की तिथि 21 जून को माना जाता है। बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवा हवाओं का प्रभाव बढ़ने के साथ तापमान घटकर 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सतही स्तर पर बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्र पुरवा हवाओं के मध्य क्षोभमंडलीय पछुवा हवाओं के साथ समागम के प्रभाव से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग का मानना है कि असानी के बाद बंगाल की खाडी़ से आ रही आर्द्र पुरवा हवाओं का प्रभाव बढ़ने से आगामी चार-पांच दिनों के दौरान आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

अभी तक केरल में मानसून नहीं पहुंचा है। वहां मानसून आने के बाद ही देश के अन्य इलाकों में इसका समय निर्धारित होता है। इस समय बादलों के छाने व छिटपुट बारिश को असानी का असर ही कहा जा सकता है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि मौसम केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed