फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   cyclist dies due to magic shock

मैजिक के धक्के से साइकिल सवार की मौत

Sun, 29 Aug 2021 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
cyclist dies due to magic shock
पड़ाव। अलीनगर थाना के बखरा गांव में मोलाई बाबा मंदिर के पास शनिवार की रात मैजिक के धक्के से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्र के नीबूपुर गांव निवासी रामलाल यादव (55) मजदूरी करता था। वह शनिवार की रात साइकिल से काम से घर वापस लौट रहा था। वह बखरा गांव के पास मोलईवीर मंदिर के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मैजिक ने धक्का मार दिया। मैजिक के धक्के से रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना जलीलपुर चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव लेकर चौकी पर आई। बाद में मामला अलीनगर का होने के कारण शव को अलीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। अलीनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके पूर्व रामलाल की मौत की खबर से परिवार वालों में कोहराम मच गया। रामलाल पल्लेदारी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। रामलाल छह बच्चों के पिता थे। इसमें राम सिंह (30), जितेन्द्र (28), शीला (35), रीता (32), धर्मेंद्र (22) और महेन्द्र हैं। रामलाल की मौत के बाद पत्नी गुलाबी देवी अचेत हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed