फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cycle-ridden teenager dies due to shock of a tractor

टैक्टर के धक्के से सायकिल सवार किशोर की मौत

Wed, 07 Apr 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cycle-ridden teenager dies due to shock of a tractor
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी ग्राम पंचायत स्थित नगर पंचायत सीमा के करीब मंगलवार को सायकिल सवार 13 वर्षीय किशोर की तेज गति से आ रही ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक टैक्टर लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी का निवासी गरीब व असहाय जगदीश पटवा का पुत्र सुनील सायकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार से जा रहे टैक्टर ने उसकी सायकिल में जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचते, किशोर ने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर के मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। किशोर की माता लक्ष्मीना देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर टैक्टर व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed