फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowds gathered on the second Sunday of the new year

नए साल के दूसरे रविवार को उमड़ी भीड़

Sun, 09 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered on the second Sunday of the new year
नए वर्ष की खुमारी अब तक लोगों से सिर से उतरी नहीं है। वर्ष के दूसरे रविवार को इलाके के पिकनिक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ जुटी। इसी तरह कोईलरवाह हनुमान और राजदरी, देवदरी जल प्रपात पर कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों की भीड़ रही। लोगों ने पिकनिक का आनंद उठाया।
विज्ञापन

सुबह से ही औरवाटाड़ जल प्रपात पर सैलानियों पहुंच गए। यहां बाटी चोखा, चावल पनीर आदि तैयार की और पिकनिक का आनंद उठाया। यही नहीं सपरिवार आए लोगों ने बच्चों के साथ कोईलरवा हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के बाद राजदरी और देवदरी जलप्रपात का आनंद लिया। राजदरी जलप्रपात पर पहुंचे महिला और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने ठंड के बावजूद झरने के पानी में नहाने का मजा लिया और मस्ती की । यहां पिकनिक मनाने के लिए जहां बहुत से लोग घर से खाना बनाकर लाए थे तो कुछ लोगों ने यहां खाना बनाया और अपने परिवार के साथ भोज का आनंद उठाया। औरवाटांड, कोईलरवा हनुमान मंदिर पर तो सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं रहे। बावजूद लोगों की भीड़ कम नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed