फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowd of women gathered in Mahadev's public

महादेव के जनवासे में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Thu, 03 Mar 2022 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Crowd of women gathered in Mahadev's public
शिकारगंज। जागेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बुधवार को भगवान शंकर के जनवासे में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। महिलाओं ने स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन-पूजन करने के बाद मंगल गीत गाए और मेले का आनंद उठाया। इस मेले को कजरहवा मेले भी कहा जाता है।
विज्ञापन

स्वयं भू-शिवलिंग के पूजा अर्चना के बाद मंगलवार की रात जागेश्वरनाथ धाम में शिव विवाह हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय महिलाओं ने विवाह के मंगल गीत गाए। बुधवार को भगवान शंकर के जनवासे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भी मेला लगा इस मेले को कजरहवा मेला कहा जाता है। इस मेले के दौरान महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। जनवासे के दौरान खिचड़ी की रस्म अदा की गई तथा अन्य रस्मे भी निभाई गयी। जनवासे के बाद महिलाओं ने मेले का आनंद उठाया। मेले में शृंगार तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की गई। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल राजेश यादव, रामपुर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र राय सहित महिला पुलिस, पीएसी के जवान लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed