{"_id":"65ff487753106d2a020f8356","slug":"crowd-in-down-trains-before-holi-it-was-difficult-to-manage-chandauli-news-c-189-1-svns1012-112278-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: होली के पूर्व डाउन की ट्रेनों में भीड़ , संभालने में छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: होली के पूर्व डाउन की ट्रेनों में भीड़ , संभालने में छूटे पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। होली के पूर्व डाउन की ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है। स्थिति यह है कि यात्रियों की भीड़ को संभालने में रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों केे पसीने छूट रहे हैं। शनिवार को दिल्ली, मुंबई, गुजरात से आने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रही।
चंदौली सहित पूर्वांचल व बिहार से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुबई, दक्षिण भारत और गुजरात के विभिन्न औद्योगिक शहरों में बड़ी संख्या में लोग कमाने जाते हैं। ये लोग होली और दीपावली जैसे त्योहारों पर घर वापस लौटते हैं। होली को लेकर पिछले कुछ दिनों से डाउन की ओर आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ होने लगी है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 70 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू की है लेकिन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। शनिवार को डाउन की ओर आने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जलियावाला बाग एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, कोटा पटना, सिकंदराबाद, कुंभ एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ डीडीयू निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की टीम के साथ सीएसजी एनके मिश्र की देख रेख में वाणिज्य विभाग की टीम भीड़ को संभालने में जुटी रही।