फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crops submerged due to non-drainage

जलनिकासी न होने से डूबीं फसलें

Wed, 22 Jul 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to non-drainage
चहनिया। क्षेत्र के महराजगंज गांव में पानी की निकासी न होने से गांव जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे रोपी गई धान की लगभग दो एकड़ खेत की फसल के जलमग्न होने से किसानों मे मायूसी है। खेतों से बरसात के पानी की निकासी न होने से गांव के मुख्य सड़क पर भी जगह-जगह पानीे भरा हुआ है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त होती जा रही है। वहीं आने-जाने वाले राहगीर भी सड़क पर पानी का अंदाजा न होने से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से खेतों में जमा पानी निकलवाने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणो व किसानों कहना हैं कि नाला जाम होने की वजह से बारिश के बाद सड़क के आसपास के खेतों में पानी भर गया है। इससे फसलों के डूबने का खतरा बना हुआ है। वहीं पानी की निकासी की व्यवस्था न होने पर बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है। कहा कि नाले की सफाई न होने से हर साल बारिश के मौसम में पानी के सड़क पर जमने की समस्या बन जाती है। गांव के किसान अजित यादव, दीनानाथ, राजकुमार, कमलेश आदि ने बताया कि सरकार किसानों के प्रति लापरवाह बनी हुई है। उसका किसानों पर कोई ध्यान नही है। ग्राम प्रधान व खंड विकास अधिकारी से मनरेगा योजना के तहत नाले की सफ़ाई करवाने का कई बार आग्रह किया गया लेकिन इसकी अनदेखी की गई। उन्होंने जिला प्रशासन से खेतों में जमा पानी निकलवाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed